बीपीएससी अभ्यर्थी को आधी रात उठाया, घूस लेकर छोड़ा:सहरसा एसपी ने महिला दारोगा को किया निलंबित, जांच शुरू

सहरसा के बलवाहाट में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर बीपीएससी अभ्यर्थी को आधी रात घर से उठाकर थाने ले जाने, थर्ड डिग्री देने और रिश्वत वसूलने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सब-इंस्पेक्टर शिल्पी कुमारी को निलंबित किया है। मामले की जांच सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर को सौंपी गई है। बुधवार सुबह एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। यह घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव वार्ड संख्या-3 की है। पीड़ित प्रवेश कुमार पटना में रहकर बीपीएससी की तैयारी करता है। उसके पिता परमानंद साह ने कोसी रेंज डीआईजी और सहरसा एसपी को आवेदन देकर आरोप लगाया कि 16 मई की देर रात करीब 12:30 बजे बलवाहाट में पदस्थापित एसआई शिल्पी कुमारी पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचीं। उन्होंने बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके बेटे को जबरन उठाकर बलवाहाट थाना ले गई। परिजन से की गई 50 हजार रुपए की मांग परिजन के अनुसार, थाना पहुंचने के बाद युवक को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की गई। गरीब परिवार ने किसी तरह कर्ज लेकर 10 हजार रुपये जुटाए, जिसके बाद प्रवेश कुमार को छोड़ा गया। आरोप है कि थाने में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर के कई अंगों पर गंभीर चोट के निशान उभर आए। हालत बिगड़ने पर उसे अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष को नहीं थी जानकारी इस मामले में बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि युवक के खिलाफ थाने में कोई मामला दर्ज नहीं है। सहरसा एसपी हिमांशु ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होता है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए महिला दारोगा को तत्काल निलंबित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

May 20, 2026 - 12:32
 0