महिलाओं ने 251 कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा:हिंदू सम्मेलन के तहत कलश यात्रा, गीता पाठ जैसे आयोजन हुए

सवाई माधोपुर बजरिया इलाके में विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत रविवार को आस्था और श्रद्धा के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा गायत्री मंदिर परिसर से 251 कलशों के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और भजनों के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। हर हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे गूंजे कलश यात्रा गायत्री मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर जटवाड़ा खुर्द, गणेश नगर ए एवं बी कॉलोनी होते हुए मानटाउन स्कूल परिसर पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थीं, जिससे शोभायात्रा अत्यंत आकर्षक एवं अनुशासित नजर आई। आयोजन के दौरान “जय श्रीराम”, “हर-हर महादेव” सहित अन्य धार्मिक जयघोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा के सफल आयोजन में आयोजन समिति एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। हिंदू सम्मेलन के तहत हुआ गीता पाठ व अन्य कार्यक्रम कलश यात्रा के समापन के पश्चात मानटाउन स्कूल परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत गीता पाठ, महामंत्र की माला, जय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही संतों द्वारा प्रवचन एवं उद्बोधन दिए जाएंगे, जिनमें धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Feb 1, 2026 - 14:00
 0