नारनौल में फिर से बढ़ा प्रदूषण, तापमान में गिरावट:155 पर पहुंचा AQI, दो-तीन दिन राहत की उम्मीद नहीं
महेंद्रगढ़ जिले में एक बार फिर से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। दीपावली के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स 390 हो गई थी। जिसके चलते प्रदूषण के मामले में नारनौल शहर देश के टॉप थ्री शहरों में शामिल हो गया था, मगर इसके बाद इसमें सुधार हो गया था तथा AQI 61 तक पहुंच गया था, मगर अब यह फिर 155 हो गया है। शहर में हवाओं का रुख बदलने के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ और घट जाता है। जब हवाएं उत्तरी होती हैं तब यहां पर प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं जब हवाएं पश्चिमी होती हैं तो यह कम हो जाता है। दीपावली के आसपास हवाएं उत्तरी थी। जिसके कारण प्रदूषण बहुत अधिक हो गया था। फिर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण यह घटकर 61 तक आ गया था, मगर अब दो दिनों से फिर से हवाओं की दिशा बदली है। शहर में बढ़ा प्रदूषण जिसके कारण शहर और आसपास वायु प्रदूषण ज्यादा हो गया है। बीते कल नारनौल शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 153 था, जो अब आज दो बढ़कर 155 हो गया। वहीं मौसम के जानकारों का कहना है कि इसमें आी बढ़ोतरी जारी रहेगी और इससे भी ज्यादा हो सकता है। अभी प्रदूषण राहत नहीं इस बारे में पर्यावरणविद और राजकीय कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल हवाएं उत्तरी हो गई हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ गया है। वहीं बादल छाए रहने के कारण भी ऐसा हो रहा है। फिलहाल दो से तीन दिन कोई राहत नहीं मिलने वाली नहीं है। तापमान भी हुआ कम वहीं नारनौल का न्यूनतम तापमान भी काफी कम चल रहा है। जिससे सुबह शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लग गया है। आज न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए थे।



