नाबालिग पर धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव:शादी का झांसा देकर दिल्ली से कोटा लेकर आया, लड़के ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फंसाया था

कोटा रेलवे स्टेशन से नाबालिग लड़का-लड़की को पकड़ा गया है। लड़का शादी का झांसा देकर लड़की को भगाकर लेकर आया था। यहां आकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, जिसका लड़की ने विरोध किया और पुलिस को शिकायत कर दी। जांच में सामने आया कि लड़के ने अलग-अलग नामों से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी और लड़कियों का फंसाता था। दोनों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फंसाया बाल कल्याण समिति के सदस्य ऋषभ कुमार जैन ने बताया- लड़का-लड़की दोनों 17 साल के है। कोटा रेलवे पुलिस की जानकारी पर दोनों को लेकर आए। दोनों के बयान लिए, जिसमें लड़की ने बताया कि अक्टूबर महीने में दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। लड़के ने शादी की बात कही और दोनों कोटा आ गए। अलग-अलग नाम से बना रखी थी आईडी कोटा आने पर लड़के ने कहा कि वो मुस्लिम है और उसे शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना होगा। लड़की ने कहा कि लड़के ने धोखा दिया और उससे ये बात छुपाई थी। मोबाइल देखने पता लगा कि उसने अलग-अलग नामों से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी और लड़कियों को फंसाता है। बाल कल्याण समिति के सदस्य ऋषभ कुमार ने बताया कि सूचना पर लड़की की मां भी कोटा आ गई है। परिजनों ने दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लड़की को बालिका गृह भेजा गया है।

Dec 13, 2025 - 13:48
 0