जहानाबाद में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन:मंत्री जनक राम बोले- 2025 में नीतीश के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटें जीतेगी, चुनाव के बाद कुछ लोगों की दुकान बंद हो जाएगी

जहानाबाद के गांधी मैदान में NDA गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री जनक राम, संतोष कुमार सुमन और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। तेजस्वी का परिवार बिहार को लूटता रहा मंत्री जनक राम ने कहा कि, बिहार में डबल इंजन की सरकार से राज्य का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका परिवार बिहार को लूटने का काम करता रहा है। उन्होंने तेजस्वी को जंगल राज के पुत्र और चारा घोटालाबाज के बेटे की संज्ञा दी। जनक राम ने कहा कि कुछ लोग संविधान की किताब दिखाकर दलित, महादलित और पिछड़े वर्गों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक और श्री बाबू की धरती है। राज्य की जनता सजग है और 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 225 सीटें जीतकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। विपक्ष को विरोधी दल का नेता बनने लायक वोट भी नहीं मिलेंगे प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, चुनाव के बाद कुछ लोगों की दुकान बंद हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। मंत्री ने यह भी कहा कि 2025 के चुनाव में विपक्ष को विरोधी दल का नेता बनने लायक वोट भी नहीं मिलेंगे।

Sep 10, 2025 - 21:39
 0