गुप्त वृन्दावन धाम में गोवर्धन पूजन की तैयारी:22 अक्टूबर को 21 फीट ऊंचे पर्वत का होगा भव्य आयोजन

जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में 22 अक्टूबर, बुधवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव की विशेष तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर पर 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का पूजन किया जाएगा, जिसके लिए भक्तों में उत्साह है। यह गोवर्धन पर्वत भारत की पवित्र नदियों और विभिन्न तीर्थों के जल के साथ-साथ गाय के गोबर से निर्मित किया जाएगा। भगवान श्री श्री कृष्ण बलराम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। लाखों भक्त गिरिराज गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना, संकीर्तन, दीपदान और परिक्रमा में भाग लेंगे। गिरिराज गोवर्धन को भोग लगाने के लिए भक्त 108 प्रकार के पकवान तैयार करेंगे। गोवर्धन पूजा के दिन हजारों भक्तों के लिए अन्नकूट महाप्रसादम का भी आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में धाम में कार्तिक दीपोत्सव चल रहा है, जहां प्रतिदिन भगवान दामोदर के पूजन के लिए हजारों दीपक जलाए जा रहे हैं। दीपावली पर मंदिर को विशेष रोशनी से सजाया गया था, और दीपोत्सव में लाखों भक्तों ने दर्शन किए।

Oct 17, 2025 - 22:54
 0