करनाल में डिलीवरी बॉय 13 सिलेंडर लेकर फरार:चार महीने तक एजेंसी पर की नौकरी; ग्राहकों से धोखाधड़ी का आरोप

करनाल जिले के कस्बा निगदू स्थित इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी में काम करने वाले डिलीवरी बॉय पर 13 गैस सिलेंडर हड़पने और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारी सैलरी लेने के बाद अचानक काम छोड़कर चला गया और एजेंसी का हिसाब-किताब भी नहीं दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार महीने से कर रहा था काम रायसन निवासी लक्ष्मी चंद चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी मीन चौहान के नाम निगदू में इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी है। गांव बीर बडालवा के रोहित पिछले करीब चार महीने से एजेंसी में होम डिलीवरी का काम कर रहा था। उसकी मासिक सैलरी 10 हजार रुपए तय थी। बीती 6 मार्च को सैलरी लेने के बाद 7 मार्च को वह काम पर नहीं आया। फोन पर दी नौकरी छोड़ने की जानकारी लक्ष्मी चंद चौहान ने बताया कि जब रोहित को फोन किया गया, तो उसने साफ कहा कि अब वह एजेंसी में प्राइवेट नौकरी नहीं करना चाहता। इसके बाद उसे गैस डिलीवरी गाड़ी का चार्ज और सिलेंडरों का पूरा ब्यौरा देने के लिए कहा गया, लेकिन वह बुलाने पर भी नहीं आया। एजेंसी से दो दिन का समय मांगा शिकायत के अनुसार 17 मार्च को रोहित ने एजेंसी का चार्ज देने के लिए दो दिन का समय मांगा। एजेंसी मालिक ने उसे समय दे दिया, लेकिन इसके बाद भी वह न तो एजेंसी पहुंचा और न ही गाड़ी व सिलेंडरों का हिसाब दिया। ग्राहकों से भी ठगी का आरोप लक्ष्मी चंद चौहान ने आरोप लगाया कि रोहित ने एजेंसी के कुल 13 गैस सिलेंडरों का घोटाला किया है। इसके अलावा उसने ग्राहकों से डीएसी कोड लेकर उनकी बुकिंग को डिलीवर दिखा दिया, जबकि असल में ग्राहकों को गैस सिलेंडर नहीं दिए। इससे एजेंसी और ग्राहकों दोनों को नुकसान हुआ। दो माह से एजेंसी की सिम का नहीं इस्तेमाल शिकायत में यह भी सामने आया कि रोहित पिछले दो महीने से एजेंसी की ओर से दी गई मोबाइल सिम का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। वह अपने निजी मोबाइल नंबर से काम कर रहा था, जिससे उसकी गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो गया। पुलिस से बरामदगी की मांग लक्ष्मी चंद चौहान ने आरोप लगाया कि रोहित अन्य लोगों के साथ मिलकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और 13 गैस सिलेंडर बरामद कराने की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर 27 मार्च को थाना निगदू में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई जगदीश चंद्र को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता की लिखित दरखास्त पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी की तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Mar 28, 2026 - 11:21
 0