फरीदाबाद में कोटक और AU बैंक शाखाएं बंद:160 करोड़ के गबन मामले में कार्रवाई, जांच में सहयोग नहीं करने पर एक्शन, पुलिस तैनात

हरियाणा में करीब 160 करोड़ रुपए के गबन मामले को लेकर सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी कार्रवाई के तहत सोमवार को फरीदाबाद में कोटक महिंद्रा बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की सभी छोटी-बड़ी शाखाएं बंद रहीं। सोमवार सुबह शहर के कई इलाकों में इन दोनों बैंकों की शाखाओं के बाहर पुलिस तैनात दिखाई दी और किसी भी शाखा का शटर नहीं खोला गया। बैंक कर्मचारियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके कारण कर्मचारी बैंक के बाहर ही खड़े रहे और बाद में कई कर्मचारी वापस लौट गए। कर्मचारियों को नहीं थी बैंक बंद होने की जानकारी फरीदाबाद के एनआईटी-5 स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा पर तैनात सुरक्षा गार्ड चरण सिंह ने बताया कि उन्हें बैंक बंद होने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि सुबह बैंक के प्रबंधक आए थे और उन्होंने कहा कि आज शाखा बंद रहेगी। इसके बाद कर्मचारी भी बैंक पहुंचे, लेकिन अंदर काम शुरू नहीं हुआ और कर्मचारी बाहर से ही लौट गए। बैंक के बाहर पुलिस तैनात सुरक्षा गार्ड ने यह भी बताया कि बैंक के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है, लेकिन पुलिस क्यों लगाई गई है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार हरियाणा में लगभग 160 करोड़ रुपए के गबन मामले की जांच चल रही है। जांच में सहयोग नहीं देने पर कार्रवाई बताया जा रहा है कि जांच के दौरान दोनों बैंकों द्वारा हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को पूरा सहयोग नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कई जगहों पर बैंकों की शाखाएं बंद करवा दीं और पुलिस तैनात कर दी। बैंक बंद होने से ग्राहक परेशान इस कार्रवाई के कारण सोमवार को फरीदाबाद में इन दोनों बैंकों से जुड़े ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक बंद होने के कारण लोग अपने जरूरी बैंकिंग कार्य नहीं कर सके और कई ग्राहक शाखाओं के बाहर जानकारी लेने के लिए खड़े दिखाई दिए।

Mar 30, 2026 - 21:50
 0