मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में बारिश:बिहार में ओले गिरे; राजस्थान में आंधी से एक शख्स की मौत, बाड़मेर 45.7°C के साथ सबसे गर्म
देश में शनिवार को बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी होने लगी है। बिहार में पिछले 10 दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को नालंदा और शेखपुरा में ओले भी गिरे। पटना जिले में 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए। 50 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई और सिवनी में ओले गिरे। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है। देश में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां तापमान 45.7°C और जैसलमेर में 45°C रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गुजरात के राजकोट में पारा 43.7°C रहा। वहीं शनिवार को नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बूंदी में अंधड़ के दौरान टिनशेड समेत उड़े व्यक्ति की मोबाइल टावर से टकराने के बाद मौत हो गई। देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए अगले दिन के मौसम का हाल 11 मई: 12 मई देशभर से मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें राज्यों में मौसम की खबरें… राजस्थान में हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट:पारा 46 डिग्री के नजदीक पहुंचा; जानिए- जयपुर सहित किन जिलों में बदलेगा मौसम, बादल छाएंगे राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर के एरिया में हीटवेव की चपेट में रहे। श्रीगंगानगर, जालोर, बीकानेर, उदयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… MP में अब लू चलेगी, आंधी-बारिश का दौर थमेगा:रतलाम में 44°C पर पहुंचा दिन का तापमान; भोपाल, इंदौर, उज्जैन में भी 2 से 4°C बढ़ेगा एमपी में अब आंधी, बारिश, ओले का दौर थमेगा और तेज गर्मी पड़ेगी। IMD ने 12 मई से प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। रविवार से ही गर्मी असर दिखाने लगेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में दिन का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट:पटना का तापमान सामान्य से 4°C कम; 24 घंटे में 109.2mm बारिश, नालंदा-शेखपुरा में ओले गिरे बिहार में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। इस वजह से कई जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। किशनगंज में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, मधुबनी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा 9 जिलों के रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:शाम को बदल सकता है मौसम, अगले 2 दिन यही हालात; इसके बाद बढ़ेगी गर्मी राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शनिवार शाम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। रायपुर के कई इलाकों में इस दौरान अंधेरा छाया। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…