नरवाना में 45 मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई:भाणा ब्राह्मणान में पंचायती जमीन पर कब्जा था; 8 मकान ढहाए गए

जींद जिले के नरवाना उपमंडल के भाणा ब्राह्मणान गांव में प्रशासन ने पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। यह जमीन लंबे समय से अवैध कब्जों के अधीन थी, जिस पर करीब 45 मकान बने हुए थे। प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान नरवाना के बीडीपीओ तरुण सुथार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उन्होंने मौके पर रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएसपी सफीदो गौरव शर्मा और थाना सदर नरवाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। 7 से 8 अवैध मकान गिराए गए प्रशासन की इस कार्रवाई में कुल 7 से 8 अवैध मकानों को गिराया गया। कुछ मकान मालिकों ने हल्का विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। अतिक्रमण मुक्त अभियान जारी रहेगा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी पंचायती जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अपने अवैध कब्जे हटा लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Mar 28, 2026 - 11:21
 0