केरल में CM को लेकर सस्पेंस बरकरार, बेनतीजा रही कांग्रेस की बैठक, किसके सिर सजेगा ताज?

Kerala Politics News : केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है। दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर 3 घंटे चली बैठक में कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई। सभी विधायकों ने 'वन-लाइन रेजोल्यूशन' पास कर अंतिम फैसला खरगे और राहुल ...

May 10, 2026 - 10:36
 0
केरल में CM को लेकर सस्पेंस बरकरार, बेनतीजा रही कांग्रेस की बैठक, किसके सिर सजेगा ताज?

Congress held a meeting regarding government formation in Kerala Kerala Politics News : केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है। दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर 3 घंटे चली बैठक में कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई। सभी विधायकों ने 'वन-लाइन रेजोल्यूशन' पास कर अंतिम फैसला खरगे और राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। अब कांग्रेस का हाईकमान इस मुद्दे को सुलझाएगा। आलाकमान बहुत जल्दी अपना फैसला देने वाला है, जिसका सभी को इंतजार है। केरल के नए मुख्यमंत्री के संबंध में दीपा दासमुंशी ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायकों ने एक पंक्ति के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें पार्टी आलाकमान को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।

 

अब इस मुद्दे को सुलझाएगा कांग्रेस का हाईकमान 

केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है। दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर 3 घंटे चली बैठक में कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई। सभी विधायकों ने 'वन-लाइन रेजोल्यूशन' पास कर अंतिम फैसला खरगे और राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। अब कांग्रेस का हाईकमान इस मुद्दे को सुलझाएगा। आलाकमान बहुत जल्दी अपना फैसला देने वाला है, जिसका सभी को इंतजार है। केरल के नए मुख्यमंत्री के संबंध में दीपा दासमुंशी ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायकों ने एक पंक्ति के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें पार्टी आलाकमान को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।

ALSO READ: केरल में UDF की ऐतिहासिक जीत, LDF का सफाया; BJP ने भी बढ़ाया जनाधार

पूरा केरल बेसब्री से कर रहा इंतजार 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी अंतिम फैसला लेंगे। नई दिल्ली में शनिवार को हुई कांग्रेस की मीटिंग में कोई फैसला नहीं हो सका है। इस लंबी बैठक के बाद भी सस्पेंस पूरी तरह से बरकरार है और पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी चेहरे का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। पूरा केरल अब इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि राज्य की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी और यह ताज किसके सिर सजेगा।

ALSO READ: INDIA गठबंधन पर संकट, कांग्रेस ने DMK का छोड़ा साथ, विजय की TVK को समर्थन

23 मई तक का है समय...

दीपा दासमुंशी का कहना है कि पार्टी नेतृत्व सभी पहलुओं पर विचार कर रहा है और नाम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। उनके पास 23 मई तक का समय है, इसलिए उससे पहले कभी भी नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। इस बीच केरल में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर पार्टी के अंदर ही घमासान तेज हो गया है और कुछ जगहों पर समर्थकों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।

ALSO READ: राहुल गांधी का बड़ा हमला: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर', हरियाणा सरकार को बताया 'घुसपैठिया'

बैठक में कांग्रेस के कई कद्दावर नेता हुए शामिल 

दीपा दासमुंशी ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए साफ और कड़ा संदेश दिया है कि ऐसी अनुशासनहीनता कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा बिलकुल नहीं है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में केरल कांग्रेस के कई कद्दावर नेता शामिल हुए, जिनमें वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नितला प्रमुख हैं। केरल में सतीशन, चेन्निथला और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार माने जा रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour