लखनऊ,दौ सौ इक्यावन विभूतियां लखनऊ गौरव रत्न सम्मान से अलंकृत:डॉ.रेनूशरण

लखनऊ,दौ सौ इक्यावन विभूतियां लखनऊ गौरव रत्न सम्मान से अलंकृत:डॉ.रेनूशरण

Apr 13, 2026 - 13:51
 0
लखनऊ,दौ सौ इक्यावन विभूतियां लखनऊ गौरव रत्न सम्मान से अलंकृत:डॉ.रेनूशरण

लखनऊ,दौ सौ इक्यावन विभूतियां लखनऊ गौरव रत्न सम्मान से अलंकृत:डॉ.रेनूशरण

लखनऊ गौमतीनगर स्थित उर्दू अकादमिक आडिटोरियम में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ,मेरी आवाज सुनो फांउडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ कार्यक्रम में पंहुचे बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,अतिविशिष्ट अतिथि लखनऊ महापौर,डॉ.रेनूशरण राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राम दत्त शर्मा द्वारा दीपप्रज्जवलित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज में उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों पर्यावरण, शिक्षा,स्वास्थ्य, पत्रकारिता और अन्य को उपस्थित गणमान्यों ने लखनऊ गौरव रत्न सम्मान प्रतिक चिन्ह, श्रीराम पटका और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।आयोजन में सांस्कृतिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुती ने सभी उपस्थित गणमान्य जन को मंत्रमुग्ध किया।आयोजन की अध्यक्षता पंडित रामदत्त शर्मा ने की।कार्यक्रम में उत्तराखंड से विशिष्ट अतिथि पंहुचीं डॉ.रेनूशरण नें सभी सम्मानित जन को संस्था की ओर से शुभकामनायें दी।और कहा भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलासशक्तिकरण सम्मान में 33% आरक्षण हम सभी माताओं बहनों के लिए हर्ष की बात है निश्चित ही हमारी बहनों को केंद्र और राज्य में कुशल नेतृत्व करने का अवसर है मैं माननीय मोदी जी को सभी बहनों की ओर से धन्यवाद आभार प्रेषित करती हूं।इस समारोह में शहर के सभी गणमान्य नागरिक और संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।