श्रीगंगानगर में पारा 41 डिग्री पार:धूलभरी आंधी का दौर जारी, 12 तक हीटवेव का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के खत्म होते ही श्रीगंगानगर जिले में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दोपहर में चलने वाली गर्म हवाओं ने दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने जिले में 12 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर के पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रहा। शुक्रवार को न्यूनतम 22.9 डिग्री और अधिकतम 40.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। रविवार सुबह से धूलभरी आंधी भी चल रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अगले दो-तीन दिन तेज हीटवेव चलने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आज रविवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान में हालांकि राहत की संभावना है। यहां कुछ जगहों पर आंधी-बारिश, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

May 10, 2026 - 10:35
 0