Maharashtra Voting : बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में मतदान, वोटिंग के लिए उमड़े सितारे

Maharashtra Civic Body Election : महाराष्‍ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में कड़ी सुरक्षा में सुबह 7:30 बजे से मतदान चल रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, भाजपा नेता हेमा मालिनी, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और ...

Jan 15, 2026 - 12:12
 0
Maharashtra Voting : बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में मतदान, वोटिंग के लिए उमड़े सितारे

maharashtra election voting Maharashtra Civic Body Election : महाराष्‍ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में कड़ी सुरक्षा में सुबह 7:30 बजे से मतदान चल रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, भाजपा नेता हेमा मालिनी, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों ने वोट डाले। मतदान शाम साढ़े 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे 16 जनवरी को आएंगे।

 

मुंबई, पुणे, नागपुर समेत महाराष्‍ट्र की सभी 29 नगर निगमों में लोगों में मतदान का उत्साह दिखाई दिया। कई मतदान केंद्रों पर आज सुबह से कतारें दिखाई दी। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में सुबह 9:30 बजे तक 7.12% मतदान हुआ।

 

RSS प्रमुख मोहन भागवत महल के भाऊजी दप्तारी NMC स्कूल में मतदान करने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार के साथ BMC चुनाव 2026 के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।  शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने अपने भाई सुनील राउत के साथ वोट डालने पहुंचे।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वोट डालने के बाद कहा कि चुनाव में मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है। यह अधिकार जो लोकतंत्र में मिला है, उसका पालन करना हर नागिरक का कर्तव्य है। मैं सभी से अपील करूंगा कि अपने अधिकार का उपयोग करें।

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अल सुबह मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। अभिनेता जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, जुनैद खान, अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, दिव्या दत्ता और शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने मतदान किया।

edited by : Nrapendra Gupta