Weather Update : देशभर में कड़ाके की ठंड, इन राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश?

Weather Update News : देश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने उत्तरी और पूर्वी मैदानों में रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच उत्तर भारत की सर्दी इस वक्त अपने सबसे सख्त मिजाज में है और राष्‍ट्रीय ...

Jan 15, 2026 - 12:12
 0
Weather Update : देशभर में कड़ाके की ठंड, इन राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश?

Weather Update Weather Update News : देश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने उत्तरी और पूर्वी मैदानों में रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच उत्तर भारत की सर्दी इस वक्त अपने सबसे सख्त मिजाज में है और राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन गई है। आज सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। पालम में पारा और नीचे 2.3 डिग्री तक चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

खबरों के अनुसार, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने उत्तरी और पूर्वी मैदानों में रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच उत्तर भारत की सर्दी इस वक्त अपने सबसे सख्त मिजाज में है और राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन गई है। आज सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही।

ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में टूटा कई सालों का रिकॉर्ड, इन राज्‍यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट पालम में पारा और नीचे 2.3 डिग्री तक चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 16 से 20 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश बर्फबारी हो सकती है।

Weather Update
साथ ही 18 से 20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में और 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान एक बार फिर से तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं 15 से 17 जनवरी के बीच सुबह और रात में तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच बना रहेगा।

ALSO READ: Weather Update : राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब, IMD ने इन राज्यों के लिए दी भीषण ठंड और घना कोहरे की चेतावनी अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की बहुत ज्यादा संभावना है। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्का से घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा।

बिहार में आज भीषण ठंड रहेगी। सुबह के समय अधिकांश जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने से बहुत घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट है।

ALSO READ: Weather Update : शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत, बर्फीली हवाओं से कांपे कई राज्य, जानें देशभर का मौसम दिल्ली में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 2.3 डिग्री का रिकॉर्ड किया गया है, साथ ही सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी रही। कोहरे के कारण 36 ट्रेनें भी लेट रहीं और दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
Edited By : Chetan Gour