लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रों के लिए आज लगेगा शिविर:फतेहाबाद में 60 हजार महिलाओं का रजिस्ट्रेशन बाकी; 1 नवंबर से मिलेंगे 2100 रुपए

फतेहाबाद जिले में आज लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं के लिए विशेष शिविर लगेंगे। इन शिविरों में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपए मिलेंगे। यह राशि हर महीने मिलेगी। बता दें कि, सीएम नायब सैनी ने हाल ही में 1 नवंबर से इस योजना को लागू करने की घोषणा की है। फतेहाबाद जिले में 95 हजार महिलाओं को इस योजना के लिए पात्र माना गया है। मगर इनमें से अभी तक करीब 60 हजार महिलाओं का रजिस्ट्रेशन बाकी है। इसलिए आज (शनिवार) और कल रविवार को सभी गांवों और शहरों में रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर लगेंगे। परिवार की आय 1 लाख सालाना होनी चाहिए नगर परिषद के ईओ राजेंद्र सोनी ने बताया कि इस योजना की पात्रता के लिए नियम तय किए गए हैं। सबसे पहला नियम है कि महिला की उम्र 23 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उसके परिवार की सालाना आय एक लाख रुपए होनी चाहिए। कम से कम 15 साल से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। यह चाहिए दस्तावेज महिलाओं को इस योजना का फायदा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए हरियाणा का स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र, आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, महिला विवाहित है, तो ससुराल के सभी सदस्यों के आधार कार्ड नंबर देने होंगे। साथ ही बिजली बिल का कनेक्शन नंबर, महिला व परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर रजिस्टर्ड वाहनों का विवरण, महिला के नाम पर रजिस्टर बैंक खाते का विवरण देना होगा।

Oct 25, 2025 - 08:02
 0