गहलोत बोले-तेजस्वी सीएम फेस पहले से तय थे:तेजस्वी का PM मोदी पर तंज, नफरती चश्मा लगाकर झूठ बोलने आते हैं बिहार

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को CM फेस का ऐलान किया गया। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की। इस घोषणा के एक दिन बाद गहलोत ने कहा, 'यह पहले से ही तय था कि तेजस्वी सीएम उम्मीदवार होंगे, लेकिन सभी की सहमति आवश्यक थी और वह प्राप्त करने के बाद सार्वजनिक किया गया। वहीं, तेजस्वी यादव ने PM मोदी के चुनावी रैली पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी नफरती चश्मा लगाकर झूठ बोलने बिहार आ रहे हैं। प्रदेश में NDA की ???????? वर्षों से सरकार है। इस दौरान 70 हजार लोगों की निर्मम हत्याएं हुई है। केंद्र सरकार की NCRB के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रही है। अब दो गुजराती भूंजा पार्टी के साथ मिलकर बिहार को गुलाम बनाने की गहरी साज़िश रच रहे हैं। RJD प्रत्याशी खेसारी लाल को दूध से नहलाया गया शुक्रवार को छपरा में भोजपुरी स्टार और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का स्वागत अनोखे तरीके से किया गया। समर्थकों ने मंच पर उन्हें 200 लीटर दूध से नहलाया और सिक्कों से तौला। बता दें कि खेसारी लाल यादव चुनाव प्रचार के लिए पहुंचते थे। यहां मंच पर जैसे ही खेसारी लाग पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों और फूलों की बरसात की गई। इस दौरान खेसारी लाल के समर्थन में नारे भी लगाए गए। खेसारी लाल ने कहा कि, 'यह प्यार और विश्वास ही मेरी असली ताकत है।'

Oct 25, 2025 - 08:02
 0