मुजफ्फरपुर में 2 दिनों से लापता टीचर का मर्डर:घर से 1.5KM दूर मिला शव, शरीर पर जख्म के निशान; घटनास्थल पर पहुंचे पर्यटन मंत्री

मुजफ्फरपुर में 2 दिन से लापता टीचर की लाश मिली है। शरीर पर जख्म के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि ये हत्या है। बॉडी घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली है। शव देखने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पर्यटन मंत्री और साहेबगंज विधायक राजू सिंह भी मौके पहुंचे। मृतक शिक्षक का नाम गुड्डू लाल ठाकुर है। वो साहेबगंज थाना क्षेत्र के दरियाछपरा के रहने वाले थे। गुड्डू ठाकुर राजकीय मध्य स्कूल मनाईंन में पोस्टेड थे। बुधवार की रात ये 10 बजे शौच के लिए निकले थे। कल मौके से 300 मीटर की दूरी पर मृतक टीचर का गमछा, डिब्बा और अन्य सामान मिला था। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि बुधवार की रात से शिक्षक गुड्डू ठाकुर लापता थे। हम लोग खोजबीन का रहे थे। इसी बीच आज इनका शव मिला है। प्रथमदृष्टया से हत्या का मामला लग रहा है। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है। मृतक के दो बच्चे है। पत्नी और बच्चा मुजफ्फरपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। सभी गांव के लिए निकल गए हैं। खबर अपडेट की जा रही है...

Jul 4, 2025 - 10:50
 0