मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

Holiday on Holi in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए होली से पहले डबल खुशखबरी मिली है। प्रदेश सरकार ने होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की सूची में बदलाव किया है। अब होली पर लोगों को 2 दिन की छुट्टी ...

Mar 1, 2026 - 22:17
 0
मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

Holiday on Holi in Madhya Pradesh Holiday on Holi in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए होली से पहले डबल खुशखबरी मिली है। प्रदेश सरकार ने होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की सूची में बदलाव किया है। अब होली पर लोगों को 2 दिन की छुट्टी मिलेगी। सरकार ने अब 3 मार्च के साथ ही 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। विभाग के अपर सचिव दिनेश कुमार मौर्य की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 3 मार्च 2026 मंगलवार को होली के पावन पर्व पर पहले से ही सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित है। अब इसे संशोधित कर 4 मार्च 2026 (बुधवार) को भी छुट्टी का दिन तय किया गया है। इस दिन भी सरकारी दफ्तर, संस्थान और बैंक बंद रहेंगे।

ALSO READ: मध्यप्रदेश बजट में महिला सशक्तिकरण पर फोकस, लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार करोड़ के साथ महिला एवं बाल विकास बजट में 26 फीसदी की वृद्धि

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

सरकार के इस कदम से लोगों को होली का त्यौहार मनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसकी जानकारी समस्त विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु भेज दी गई है। 

Holiday on Holi in Madhya Pradesh

पहली बार किसी त्योहार पर 2 दिन की छुट्टी

मध्य प्रदेश में पहली बार किसी त्योहार को लेकर दो दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। 29 दिसंबर 2025 को सरकार ने 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में तीन मार्च मंगलवार को होली का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया था। चूंकि होली मनाने को लेकर अलग-अलग राय है इसलिए कर्मचारी संगठनों ने चार मार्च का अवकाश घोषित किए जाने की मांग की थी। 

ALSO READ: मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का ऐलान

कर्मचारियों को इस महीने कितनी छुट्टियां

मध्यप्रदेश सरकारी विभाग के केलेंडर के मुताबिक, नौकरी-पेशा लोगों को 6 सरकारी छुट्टियां घोषित हैं। ये अवकाश 3, 19, 20, 21, 27 और 31 मार्च 2026 को तय हैं। इन तारीखों पर सभी सरकारी स्कूल, बैंक, और ऑफिस  बंद रहेंगे। सरल शब्दों  में समझे तो मार्च के महीने में केवल 15 दिन ही काम करना होगा, वहीं 14 दिन ऑफिस बंद रहेंगे। 6 सरकारी छुट्टियां और शनिवार-रविवार की 9 छुट्टियां शामिल है।
Edited By : Chetan Gour