बेगूसराय में आभूषण कारोबारी की गला दबा कर हत्या:बंद घर से मिली लाश, पत्नी से कॉल पर कहा था- सामान की डिलीवरी देने आया हूं

बेगूसराय में आज सुबह एक आभूषण कारोबारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। फिर लाश को बंद घर के कैंपस में फेंक दिया गया। आखिरी बार इसने पत्नी से फोन पर बात की थी और बताया था कि सामान की डिलीवरी देने आया हूं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची है। सुनील कुमार फतेहपुर गांव में ज्योति ज्वेलर्स के नाम से आभूषण और बर्तन की दुकान चलाता था। कल दोपहर में करीब 3 बजे दो युवकों के साथ बाइक से गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। मृतक व्यवसायी सिंघौल थाना क्षेत्र के महारथपुर गांव के रहने वाले मनोज साह का बेटा सुनील कुमार (28) है। कल शाम तक सुनील के नहीं लौटने पर परिजनों ने सिंघौल थाना को जानकारी दी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी। इस दौरान आज सुबह में फतेहपुर चौक के बगल में ही स्थित एक घर के कैंपस में उसकी लाश पड़ी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में एक महिला जब झाड़ू दे रही थी, तो आंगन में किसी को पड़ा देखा। उसने हल्ला मचाया, तो लोगों की भीड़ जुट गई। तब मृतक की पहचान हुई। मौसेरे भाई दिनेश साह ने कहा है कि शाम में पत्नी ने पूछा था कि कहां है। उसके बाद इसका फोन स्विच ऑफ हो गया। 3 बजे इसे कोई दुकान से ले गया था। आज लाश मिली है। अपहरण के बाद उसका मर्डर हुआ है। मुझे नहीं पता कि किसने मारा है। सामान की डिलीवरी देने की कही थी बात मृतक के मौसेरे भाई दिनेश साह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 बजे दुकान पर से बाइक सवार ले गया था। पिता मनोज साह ने सूचना दिया कि मनोज कहीं चला गया है। हम लोग आए और उसी समय से सब लोग खोज रहे थे। सुबह हमें उसकी लाश मिली है। हत्या किसने और क्यों किया इसका पता नहीं है। किसी लड़ाई-झगड़ा की जानकारी भी परिजनों को नहीं है। योगेन्द्र साह के घर के कैंपस में लाश मिली है। इसने कहा कि एक औरत मेरे गेट के सामने में झाड़ू लगा रही थी। उसने लाश को देखा। वो 4 आदमी को बुला कर ले आई। यहां लोगों की भीड़ जुट गई। पता चला कि ये लाश बगल के सोनार की है। मृतक के पिता ने कहा है कि मनोज साह ने कहा कि मेरे बेटे का मर्डर हुआ है। अंतिम बार पत्नी से हुई थी बात सूचना मिलते ही पहुंचे सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि महारथपुर मनोज कुमार फतेहपुर में छोटी आभूषण की दुकान चलाते थे। कल 3:30 बजे के आसपास फोन आने पर किसी के घर पर गए। अंतिम बात वॉट्सऐप कॉलिंग पत्नी से हुआ था। उस समय कहा था कि सामान डिलीवरी करने आए हैं। वो घर नहीं आए तो शाम में थाना को सूचना गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं मिला। कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। मनोज अधिकतर सामान की होम डिलीवरी करता था। आज सुबह में पता चला कि फतेहपुर गांव में ही एक बाउंड्री में लाश है। डीएसपी ने बताया कि शरीर पर कोई बाहरी जख्म नहीं पाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। परिजन जो आवेदन देंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Jul 4, 2025 - 10:50
 0