खगड़िया में रिकॉर्ड 67.90% वोटिंग:1372 बैलेट यूनिट, 1372 कंट्रोल यूनिट और 1372 VVPAT का उपयोग किया; शांतिपूर्ण रहा चुनाव

खगड़िया जिले में गुरुवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न हुई। जिला प्रशासन के कड़े प्रबंधों और मतदाताओं के उत्साह के कारण इस बार मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 1372 मतदान केंद्र और 767 मतदान स्थल स्थापित किए गए थे। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11,66,570 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 6,16,006 पुरुष, 5,50,547 महिला और 17 अन्य मतदाता शामिल थे। जिले में 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज इस चुनाव में जिले में 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव (58.19%) और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव (57.52%) की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। प्रशासन ने इसे लोकतंत्र के प्रति जनता की बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बताया है। चुनावी मैदान में कुल 34 प्रत्याशी थे, जिनमें 31 पुरुष और 3 महिला उम्मीदवार शामिल थे। 1372 वीवीपैट का उपयोग किया गया मतदान प्रक्रिया में कुल 1372 बैलेट यूनिट, 1372 कंट्रोल यूनिट और 1372 वीवीपैट का उपयोग किया गया। मॉक पोल के दौरान 13 बैलेट यूनिट, 11 कंट्रोल यूनिट और 25 वीवीपैट बदले गए। वास्तविक मतदान के दौरान 13 बैलेट यूनिट, 13 कंट्रोल यूनिट और 34 वीवीपैट को बदलना पड़ा। सभी अतिरिक्त यूनिट्स को सुरक्षित रखा गया है। जिलाधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के सभी कर्मियों और चुनाव में अपनी भागीदारी निभाने वाले अन्य कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से खगड़िया में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 03 सामान्य प्रेक्षक, 01 व्यय प्रेक्षक, 01 पुलिस प्रेक्षक और 100 माइक्रो प्रेक्षक तैनात खगड़िया के पुलिस कप्तान ने बताया कि प्रशासन के सभी पुलिस कर्मियों, चौकीदारों और दफादारों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। इन्हीं कर्मियों के प्रयासों से खगड़िया में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका। निर्वाचन की निगरानी के लिए जिले में एक सशक्त प्रेक्षक और निगरानी व्यवस्था थी। इसके तहत 03 सामान्य प्रेक्षक, 01 व्यय प्रेक्षक, 01 पुलिस प्रेक्षक और 100 माइक्रो प्रेक्षक तैनात किए गए थे।

Nov 7, 2025 - 22:35
 0