पटना से दिल्ली जाना ₹20, मुंबई ₹34 महंगा हुआ:रेलवे ने बढ़ाया लंबी दूरी का किराया, 26 दिसंबर से होगा लागू; 600 करोड़ का होगा फायदा
भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा के लिए किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नया किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। 215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से उसे सालाना 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होगी। हालांकि, 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों और मंथली सीजन टिकट होल्डर्स के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली से पटना की दूरी करीब 1000 KM है। यानी दिल्ली के लिए 20 रुपए अधिक देने होंगे। वहीं, मुंबई के लिए 34.12 रुपए, बेंगलुरु के लिए 53.62 रुपए, केरल के लिए 55 रुपए अधिक देने होंगे। हालांकि, जनरल कोच के लिए किराया नहीं बढ़ाया है। राजेंद्र नगर से नई दिल्ली तेजस राजधानी की बात करें तो अभी किराया 2395 रुपए है, जिसमें 26 दिसंबर 2025 से 2 पैसे बढ़ जाएगा। यानी अब पटना-दिल्ली राजधानी में सफर करने के लिए आपको 2415 रुपए देने होंगे। वहीं, सेकेंड AC के लिए 3395 रुपए चुकाने होंगे। जानिए किस शहर के लिए कितना बढ़ा फेयर पटना से दिल्ली पटना से मुंबई पटना से बेंगलुरु रेलवे को क्यों पड़ी किराया बढ़ाने की जरूरत? रेलवे मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह किराया बढ़ोतरी ऑपरेशनल कॉस्ट (परिचालन लागत) में हो रही वृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को फंड करने के लिए जरूरी है। रेलवे लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने, नई ट्रेनें चलाने और स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर काम कर रहा है। इस किराया बढ़ोतरी से मिली 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय का इस्तेमाल इन्हीं कामों में किया जाएगा। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है और इसके नेटवर्क को मेंटेन करने में भारी खर्च आता है।
खबर अपडेट हो रही है