भागलपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 महिलाएं घायल:एक का हाथ टूटा, 2 की हालत गंभीर; गंगा स्नान के लिए ऑटो से सुल्तानगंज जा रही थी

भागलपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 महिला श्रद्धालु घायल हो गईं। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सभी महिलाएं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए सुल्तानगंज गंगा स्नान करने जा रही थी। रास्ते ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पहली घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के असरगंज मार्ग की है। घायल सुलेखा देवी के परिजनों ने बताया कि गंगा स्नान के लिए ऑटो रिजर्व करके बांका से सुल्तानगंज जा रहे थे। शाहकुंड-असरगंज मार्ग पर गाड़ी के सामेन अचानक एक सांड आ गया। बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। हादसे में प्रियंका देवी, बीना देवी और सुलेखा देवी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रियंका की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव से गंगा स्नान के लिए जा रही थी महिलाएं दूसरी घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कामराय गांव के समीप की है। जहां सात महिला श्रद्धालु घायल हुई हैं। परिजन पप्पू तांती ने बताया की मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से दस की संख्या में महिला श्रद्धालु अपने सुल्तानगंज गंगा स्नान करने जा रही थी। सुबह चार बजे के करीब ट्रक ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सात महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल पहुंचाया। 2 की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया। यशोदा देवी की हालत नाजुक है। शीला देवी का हाथ टूट गया है। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भागने में सफल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Oct 22, 2025 - 12:22
 0