कुरुक्षेत्र में पंच पर छेड़खानी की FIR:पुलिस ने भेजा नोटिस, थप्पड़ मारने का वीडियो हुआ था वायरल

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के गांव बिजड़पुर में ग्राम सभा की मीटिंग के दौरान पंच को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड आया है। इसमें पुलिस ने पंच के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है, जिसमें उसे थाने में हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा गया है। उधर, पंच की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पंच ने मामले की शिकायत तो पुलिस को दी है, लेकिन घटना से संबंधित वीडियो पुलिस को मुहैया नहीं करवाई है। महिला ने 27 अक्टूबर को पंच के खिलाफ शिकायत दी है। उसी दिन पुलिस ने पंच के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था। सरपंच पर आरोप उधर, पंच प्रीतपाल ने गांव के सरपंच जंटी पर साजिश के तहत उन हमला करवाने के आरोप लगाए हैं। पंच ने आरोप लगाया कि गांव का सरपंच जंटी और ग्राम सचिव 3 साल से भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उसने उनके खिलाफ शिकायत देकर जांच की मांग की थी। इस वजह से वे उससे रंजिश रखते हैं। नोटिस देकर बुलाया थाने पंच प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को ग्राम सभा की मीटिंग थी। मुझे नोटिस देकर बुलाया गया था। वे सुबह करीब पौने 11 बजे पहुंचे तो मौके पर सरपंच, ग्राम सचिव, 2 मेंबर और 3 महिलाएं बैठी थीं। उसे अपनी पत्नी के साथ किसी जरूरी काम से जाना था। मीटिंग 40 मिनट लेट होने की वजह से वे पहले ही एजेंडे पर साइन करने को तैयार हो गए थे। जाने लगा तो थप्पड़ मारे वह करीब 10 मिनट रुककर जाने लगा, तो तभी एक महिला उसे थप्पड़ मारने लगी। महिला ने उसे 2-3 थप्पड़ मारे। महिला ने उनकी दाढ़ी पकड़ी और पगड़ी उछालने की कोशिश की। उन्होंने खुद वीडियो रिकॉर्ड किया। उसने तुरंत डायल-112 को कॉल करके पुलिस को मौके पर बुलाया। वीडियो में किसी का चेहरा नहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला थप्पड़ मारते दिख रही है। हालांकि इसमें पंच और महिला के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन वीडियो में थप्पड़ मारने के दौरान महिला बोल रही है कि क्या करवावे था, मेरे गेलयो। इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि देख ले थप्पड़ मार रही। मन्नू क्या कर दिया तेरा। मेरा 3 थप्पड़ मारे है, क्या प्रूफ दिखाउंगा। पंच के खिलाफ FIR दर्ज की- SHO थाना इस्माइलाबाद के SHO गुरनाम सिंह ने बताया कि पंच के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत मिली थी। कार्रवाई करते हुए पंच पर केस दर्ज किया गया है। उसे नोटिस देकर थाने में बुलाया था, लेकिन पंच थाने में नहीं आया। पंच प्रीतपाल की ओर भी शिकायत दी गई है। उसकी भी जांच की जा रही है।

Oct 30, 2025 - 12:06
 0