सिरसा में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से पीटा:गली में स्कूटी लगाने पर हुई बहस, गाड़ी सवार लड़के-लड़कियां धमकी देकर फरार

सिरसा जिले में पिता-पुत्र पर कुछ लड़के और लड़कियों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि पहले उनके साथ गाली-गलौज किया और बाद में लड़कियां डंडे लेकर आई और पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों पर जाते समय धमकी देने का भी आरोप है। अब पुलिस ने भी हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गली में लॉक लगी स्कूटी खड़ी थी पुलिस को दी शिकायत में महाबीर कॉलोनी के जयसिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। 26 तारीख शाम साढ़े 5 बजे वह और उसके दोनों बेटे जसवंत सिंह, चंद्रशेखर परमार्थ कॉलोनी में मोहित सचदेवा के मकान के बाहर थड़ी पर पलस्तर कर रहे थे। उसी समय गली में सफेद रंग की गाड़ी आई। वहां गली में एक स्कूटी खड़ी थी, जिसका लॉक लगा था। उनको नहीं पता था कि किसकी स्कूटी है। गाली-गलौज कर मारे थप्पड़ जयसिंह बोले कि गाड़ी वाले ने उसे स्कूटी हटाने को कहा, तो उसने कहा कि यह स्कूटी हमारी नहीं है। लॉक नहीं होता, तो उसे हटा देता। इस बात को लेकर गाड़ी से तीन लड़के व दो लड़कियां नीचे उतरी। उनके साथ बहस करनी शुरू कर दी और अश्लील गालियां निकालने लगे। झगड़ा बढ़ता देख वह तीनों पिता-पुत्र मकान के अंदर जाने लगे। तभी उनको थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। कुछ देर में वहां कुछ लड़कियां आ गई और उन सभी ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग हुए इकट्ठा जयसिंह ने बताया कि झगड़े में तीनों पिता-पुत्र को काफी चोटें लगी। शोर-शराबा सुनकर वहां आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए और जाते समय धमकी देकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनको सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां तीन दिन तक इलाज चला। बाद में पता चला कि उनमें चोट मारने वाला एक युवक मेशी कटारिया है। उसके बाद पुलिस को हमलावरों के खिलाफ बयान दर्ज करवाए।

Oct 31, 2025 - 10:54
 0