सिकंदरा में वृद्ध महिला को बाइक ने मारी टक्कर:सड़क पार करते समय हादसा, गाड़ी छोड़कर युवक मौके से फरार

जमुई के सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर घोनसा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही 60 वर्षीय वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान घोनसा गांव निवासी सुमन सिंह की पत्नी अहिल्या देवी के रूप में हुई है। उनकी बहू सुमन देवी ने बताया कि गुरुवार रात अहिल्या देवी गांव से अपने घर लौट रही थीं। सड़क पार करते समय सिकंदरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। बाइक छोड़कर युवक मौके से फरार टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और बाइक को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने घायल अहिल्या देवी को पहले सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिकंदरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Nov 28, 2025 - 13:28
 0