लखनऊ में सीवर कर्मचारी से मारपीट:बाजारखाला थाने पहुंचे, मुकदमा दर्ज करने की मांग, धरने पर कर्मचारी

लखनऊ के लकडमंडी में सीवर कर्मचारियों से मारपीट हो गई। घटना के बाद नाराज कर्मचारी बाजार खाला थाने पहुंचकर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। बावजूद इसके कर्मचारियों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद नाराज कर्मचारी इक्कठा होकर धरना प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सीवर के कर्मचारी मोहित और सुमित भवानीगंज वार्ड के लकड़मंडी गए थे। उन्होंने कहा कि सलीम के नाम से शिकायत आई थी। इसपर सीवर करने चेक गए थे। आरोप है सलीम के साथ में रहने वाले व्यक्ति ने आकर कहा कि तुम लोग सही से काम नहीं करते हो। इसके बाद गाली- गलौच करते हुए मां की गाली दी। आरोप है कि इसके बाद लोग प्राइवेट काम करने का दबाव डालने लगे। मना करने पर बत्तमीजी शुरू कर दी। पाइप को चैंबर से मिलाने की कर रहे थे बात स्वेज इंडिया के वार्ड मैनेजर सोनू राय ने कहा कि मौके पर कर्मचारियों पर निजी काम करने का दबाव डाला जा रहा था। इसमें पाइप खोदकर चैंबर में मिलाने का दबाव डाला गया। इस दौरान 15-20 लोग मिल गए। तो धक्का मुक्कि शुरू कर दी। नाराज कर्मचारियों ने आज बाजारखाला थाना पुलिस में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सीवेज से संबंधित काम ठप पड़ गया है। धरने पर चले गए कर्मचारी पार्षद प्रतिनिध संतोष राय ने कहा कि शनिवार को भी कर्मचारियों के साथ में विवाद किया गया था। कर्मचारी धरने पर चले गए हैं। कर्मचारियों के साथ मारपीट करना गलत है। अगर कोई शिकायत है तो इसे नगर निगम से किया जाना चाहिए। कानून को हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Sep 15, 2025 - 19:26
 0