मवेशी चराने के विवाद में हसुए से हमला, एक घायल:कैमूर के मोहनिया में पिता और बेटे ने मिलकर व्यक्ति को किया गंभीर रूप से जख्मी

कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़की देवकली गांव में सब्जी खेत में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पिता-बेटे ने मिलकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार हसुए से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बड़की देवकली गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नीरज को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोपी पक्ष से खेत में भैंस चराने से मना किया घायल नीरज कुमार सिंह की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया कि उनके पति ने आरोपी पक्ष से खेत में भैंस चराने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर शशि और उसके पिता ने नीरज पर हसुए से हमला कर दिया। प्रियंका देवी के अनुसार, इस हमले में उनके पति के हाथ में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। उन्होंने मोहनिया थाने में पिता-बेटे दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। मारपीट के संबंध में आवेदन प्राप्त - मोहनिया थाना प्रभारी मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारपीट के संबंध में आवेदन प्राप्त हो गया है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Oct 30, 2025 - 21:41
 0