मतदाताओं को निर्भीक मतदान करने की दिलाई शपथ:जमुई में चलाया गया जागरूकता अभियान, अपील पत्र किए वितरित

जमुई में 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को झाझा प्रखंड की कर्मा पंचायत में विशेष अभियान आयोजित किया गया, जहां मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। स्वीप कोषांग, जमुई और बुनियाद केंद्र, खैरा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। मतदाता जागरूकता से संबंधित पर्चे-अपील पत्र किए वितरित अभियान के दौरान, कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित पर्चे और अपील पत्र वितरित किए। ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। स्वीप कोषांग के अधिकारियों ने बताया कि इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत में वृद्धि करना और प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार के प्रति सजग बनाना है। आगामी विधानसभा चुनाव में कर्मा पंचायत में भी अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Oct 28, 2025 - 18:48
 0