बांका में वज्रपात से अधेड़ की मौत:मवेशी चराने के दौरान हादसा, सालों पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी

बांका में मंगलवार की शाम वज्रपात से अधेड़ की मौत हो गई। घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय जीतन मंडल के बेटे प्रकाश मंडल(60) के रूप में हुई है। वे अपने मवेशियों को चराने खेत गए थे। इस दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ वज्रपात शुरू हुआ। वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सालों पहले पत्नी ने छोड़ा प्रकाश का जीवन पहले से ही संघर्षपूर्ण था। सालों पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। तब से वह अकेले रहते थे। खेती और पशुपालन से अपना गुजारा करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और सभी से अच्छा व्यवहार करते थे। आश्रित को दी जाएगी सरकारी सहायता थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। सीओ के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के बाद आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि मृतक के आश्रित को दी जाएगी।

Jul 2, 2025 - 14:04
 0