पेट्रोल पंप के पास हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
टोंक जिले में दूनी थाना इलाके में आवां रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता राहगीरों को लगा तो उन्होंने इसकी सूचना दूनी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई है। जहां डॉक्टर ने उसे औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शव जैसे ही घर ले जाया गया तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सुबह करीब 10 बजे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लहूलुहान हालत में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना ग्रामीणों के अनुसार दूनी निवासी अशोक (42) पुत्र रमेश मेवाड़ा बुधवार को निजी कार्य से आवां गए थे। वहां से रात करीब 8 बजे वापस दूनी लौट रहे थे। इस दौरान उनके आवां और दूनी के बीच एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोटों के निशान थे। लहूलुहान हालत में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रात को अस्पताल में ले गई। मृतक के 2 बेटियां है। मृतक आर्थिक रूप से कमजोर है। वह एक छोटी परचूनी की दुकान लगाता था। अब उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।



