पूर्व डीआईजी के बैंक लॉकरों की जांच शुरू:चंडीगढ़ के HDFC बैंक के लॉकर CBI ने खुलवाए, प्रॉपर्टी के कागजात ओर सोना बरामद

चंडीगढ़ से सेंट्रल इनवेस्टीगेशन ब्यूरो CBI की तरफ से पूर्व DIG IPS हरचरण सिंह भुल्लर के बैंक लॉकरों की जांच शुरू कर दी है। CBI की एक टीम आज सुबह सेक्टर 9 स्थित HDFC बैंक की ब्रांच में पहुंची थी। यहां से हरचरण सिंह भुल्लर के लॉकर की जांच की गई है। बताया जा रहा है कि इस लॉकर से प्रॉपर्टी के कुछ कागजात और 50 ग्राम के करीब सोना बरामद हुआ है। CBI की तरफ से इन्हें अपने कब्जे में लिया गया है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि चार अन्य लॉकर भी हैं, जिनकी अभी जांच करनी बाकी है। बैंक से अनुमति मिलने के बाद इन्हें भी खोला जाएगा। सूत्र बताते हैं कि हरचरण सिंह भुल्लर के सेक्टर 40 के घर से एक डायरी भी बरामद हुई थी। जिसमें से CBI को काफी लोगों के संपर्क नंबर, बैंकों से संबंधित कुछ जानकारियां मिली हैं। जिसके आधार पर कुछ कारोबारियों को भी जांच के लिए सम्मन भेजे जा रहे हैं।

Oct 22, 2025 - 12:22
 0