पलवल में बेटी से छेड़छाड़, मां के कपड़े फाड़े:विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, शोर शराबा सुनकर बाहर आई थी नाबालिग
पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने घर में घुसकर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और मां के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, ज्ञानचंद और नरेश के बेटे उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर लंबे समय से गलत नीयत रखते थे और आते-जाते अश्लील फब्तियां कसते थे। पीड़िता ने कई बार आरोपियों के परिजनों से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने सुधार करने के बजाय रंजिश पाल ली। गाली-गलौज की आवाज सुनकर बाहर निकली आरोप है कि, रात करीब 10:30 बजे गली में गाली-गलौच की आवाजें सुनाई दीं। महिला और उसकी बेटी ने बाहर निकलकर देखा तो ज्ञानचंद, नरेश, राजू और देशराज उनके दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौच कर रहे थे। इसके बाद आरोपी जबरन घर के अंदर घुस गए और नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगे। आरोपियों ने बेटी को घर से बाहर खींचने का प्रयास किया। जब पीड़िता अपनी बेटी को बचाने आई, तो आरोपियों ने उसे पकड़कर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर पीड़िता के पति बाहर आए, तो देशराज ने फावड़े से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। जान से मारने की धमकी दी इसी दौरान पवन और अन्नू नामक दो अन्य आरोपी बाइक पर हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद से उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी गहरे सदमे में है। तीनों माता-पिता और बेटी फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस संबंध में चांदहट थाना पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।