सोनीपत में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या:हमलावरों ने पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम; महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के सोनीपत में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई, जहां चचेरे भाइयों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या इतनी निर्ममता से की गई कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर युवक को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी शव को उसी की गाड़ी में डालकर ठिकाने लगाने की कोशिश में थे, लेकिन लोगों की आहट मिलते ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-3 के पास हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है। कार में बैठा था संदीप, अचानक किया हमला पिताजी प्रकाश द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि वह गांव भूर्री का रहने वाला है और उसका 39 साल का बेटा संदीप रविवार को ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के पिछले गेट नंबर 3 के पास अपनी इक्को गाड़ी में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई सुजल और शिवम वहां पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला आरोपियों ने संदीप पर लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हमला इतना तेज था कि उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला। शव ठिकाने लगाने की कोशिश हत्या के बाद आरोपी संदीप के शव को उसकी इक्को गाड़ी में डालकर वहां से ले गए। वे शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन राहगीरों की हलचल देखकर घबरा गए और कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। बताया गया कि आरोपी पहले से ही अपनी बाइक आधा किलोमीटर दूर खड़ी कर आए थे और उसी से भाग निकले। पारिवारिक रंजिश बनी हत्या की वजह मृतक के पिता जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई चिंताराम की मौत के बाद परिवार में विवाद चल रहा था। उनकी भाभी गौरव देवी अपने बेटों के साथ अलग रहने लगी थी। पुराने झगड़े को लेकर संदीप और उसके चचेरे भाइयों के बीच तनाव बना हुआ था। वहीं रंजिश हत्या की वजह बनी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हमले से पहले संदीप किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था और गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले भी किया था हमला परिजनों का आरोप है कि यह हमला पहले से रची गई साजिश के तहत किया गया। आरोप है कि छोटे भाई की पत्नी के कहने पर ही सुजल और शिवम ने इस वारदात को अंजाम दिया। पिता ने बताया कि करीब दो महीने पहले भी आरोपियों ने संदीप पर हमला किया था और उसका सिर फोड़ दिया था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन आपसी रंजिश खत्म नहीं हुई थी। पत्नी से हो चुका था तलाक जानकारी के अनुसार, संदीप की शादी हो चुकी थी। लेकिन किसी वजह से पत्नी से तलाक हो गया। तलाक के बाद संदीप अकेले रह रहा था और इक्को गाड़ी चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस और डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। तीनों आरोपी गिरफ्तार, रिमांड की तैयारी पुलिस ने जयप्रकाश की शिकायत पर सुजल, शिवम और गौरव देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात के सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।