गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने पिकअप वाहन किया जब्त:14 चालान की ₹2.50 लाख की राशि लंबित; ड्राइवरों से अपील

गुरुग्राम जिला ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन ड्राइवरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया, जिस पर लंबे समय से भारी संख्या में चालान लंबित थे और जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया गया था। ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम द्वारा शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन वाहनों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। जिन पर 90 दिनों से ज्यादा समय से चालान बकाया हैं। ऐसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न धाराओं के तहत 14 चालान लंबित 8 मई को ट्रैफिक अधिकारी कृष्ण अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर उसके दस्तावेजों और ऑनलाइन चालानों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि वाहन पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल 14 चालान लंबित हैं। इन चालानों की कुल बकाया जुर्माना राशि लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए थी। पुलिस ने कार्रवाई कर वाहन किया जब्त पुलिस के अनुसार, वाहन ड्राइवर द्वारा बार-बार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की गई थी। लंबित चालानों में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना और नो एंट्री में वाहन ले जाना जैसे गंभीर उल्लंघन शामिल थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और उसे निर्धारित राजीव चौक पार्किंग में खड़ा कराया गया। साथ ही ड्राइवर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की गई। पुलिस की वाहन ड्राइवरों से अपील गुरुग्राम पुलिस ने सभी वाहन ड्राइवरों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और समय पर अपने चालान का भुगतान करें। पुलिस का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

May 8, 2026 - 21:04
 0