महम में एक्सीडेंट में महिला की मौत:टाटा नेक्सॉन को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, पति और बेटी के साथ अपने गांव लौट रही

रोहतक जिले के बहु अकबरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर हुए एक सड़क हादसे में एक कार सवार महिला की मौत हो गई। यह घटना मदीना गांव के पास हुई, जहां एक स्कॉर्पियो ने टाटा नेक्सॉन कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मदीना कोरसान गांव निवासी शबनम ने बताया कि वह अपनी मां शशिबाला, पिता मंगल सिंह और चचेरी बहन प्रियंका के साथ रोहतक से अपने गांव मदीना जा रही थी। वे टाटा नेक्सॉन गाड़ी में सवार थे। स्कॉर्पियो ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिकायत के अनुसार, जब वे मदीना गांव के नजदीक रेडियो स्टेशन के पास पहुंचे, तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। शबनम ने स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। इस हादसे में शबनम की मां शशिबाला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शशिबाला को मृत घोषित कर दिया। शबनम ने बताया कि उनकी मां की मौत दुर्घटना में लगी चोटों के कारण हुई है। उन्होंने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Feb 5, 2026 - 14:20
 0