पटना में साइक्लोन 'मोंथा' का असर, सुबह से बारिश:अगले 2 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट

पटना में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। चक्रवात ‘मोंथा’ का असर अब राजधानी में स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में अगले 2 दिन तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लोगों को मौसम में ठंडक और नमी दोनों का अहसास हो रहा है। फिलहाल पटना में भारी जलजमाव की स्थिति नहीं बनी है, क्योंकि बारिश की तीव्रता कम है। हालांकि, लगातार फुहारों और नमी भरे मौसम से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को बारिश के बीच आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सुबह की बारिश की तस्वीरें... बिहार के 24 जिलों में येलो अलर्ट चक्रवात ‘मोंथा’ का असर केवल पटना तक सीमित नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में भारी वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, शियोहर, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, गया, नवादा, औरंगाबाद और रोहतास। अगले 48 घंटे अहम मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अगले 48 घंटे तक चक्रवात ‘मोंथा’ का असर बिहार में बने रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अनावश्यक यात्रा से परहेज करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2 दिनों तक पटना में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। उसके बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। फिलहाल राजधानी का मौसम सुहावना तो है, लेकिन लगातार बारिश से पटना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है।

Oct 31, 2025 - 10:54
 0