गयाजी में 17 बदमाशों को किया थाना बदर:पहले के चुनावों में डाली थी बाधा, DM बोले- असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक्शन जारी

गया जिला प्रशासन बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी कर रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी गया, शशांक शुभंकर ने बताया कि पहले के चुनावों में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के तहत अब तक 17 असामाजिक तत्वों के खिलाफ थाना बदर का आदेश पारित किया गया है। इन व्यक्तियों को उनके मूल थाना क्षेत्रों से बाहर भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन 17 में से कुछ प्रमुख नाम और उनके थाना बदर की जानकारी इस प्रकार है- बोधगया थाना निवासी महेश यादव और उमेश यादव को डोभी थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। चंदौती थाना क्षेत्र के मनीष कुमार को डोभी और यादवेन्दु यादव को बेलागंज थाना क्षेत्र में भेजा गया है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामबली यादव को कोच, सुदामा यादव को पाई बीघा और पंकज दास को टिकारी थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। इसी तरह, मऊ थाना क्षेत्र के रंजन कुमार और चंदन कुमार को टिकारी थाना क्षेत्र में और गुरुआ थाना क्षेत्र के बिंदेश्वर यादव और इंद्रदेव सिंह को शेरघाटी थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। गुरुआ थाना क्षेत्र के हरेंद्र यादव को आमस और राहुल कुमार उर्फ भोला को डोभी थाना क्षेत्र में भेजा गया है। 14. कोच थाना क्षेत्र के प्रदीप कुमार खोपचलिया को मोहनपुर थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। 15. कोच थाना क्षेत्र के अंटू कुमार को टिकारी थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। 16. चंदौती थाना क्षेत्र के कमिन्द्र यादव उर्फ नेपाली यादव को बाके बाजार थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। 17. मऊ थाना क्षेत्र के लालू कुमार को टिकारी थाना क्षेत्र में बदर किया गया है।

Oct 22, 2025 - 19:13
 0