निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये: ओम जैन
हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन ने अवधपुरी स्थित खजूरी कलां आवासीय प्रोजेक्ट की साइट विजिट की। ओम जैन ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लेकर उन्होंने ठेकेदार और इंजीनियरों को निर्देश दिये ...
भोपाल। हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन ने अवधपुरी स्थित खजूरी कलां आवासीय प्रोजेक्ट की साइट विजिट की। ओम जैन ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लेकर उन्होंने ठेकेदार और इंजीनियरों को निर्देश दिये कि इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये। साइट पर काम कर रहे हर मजदूर का बीमा होना चाहिये। प्रोजेक्ट विजिट के बाद उन्होंने निर्देश दिये कि डिजाइन के स्तर पर और बेहतर काम किया जाये। ओम जैन ने प्रोजेक्ट की एसटीपी, पानी निकासी और पेय जल को लेकर जानकारी ली। ठेकेदार को काम और तेज करने के निर्देश दिये गये। ़
गौरतलब है कि हाउसिंग बोर्ड का अवधपुरी में 26 एकड़ में “खजूरी हाउसिंग प्रोजेक्ट” निर्माणाधीन है। पिपलानी-रायसेन 4 लेन पर बने इस प्रोजेक्ट में कुल 147 मकान हैं। इसमें 3बीएचके के 77 डूप्लेक्स, 48 ट्रिप्लेक्स 3बीएचके और 22 ट्रिप्लेक्स 4 बीएचके के हैं। इस प्रोजेक्ट में मकानों की बुकिंग चल रही है।
HIG डुप्लेक्स – 77 मकान – 1050 स्कॉवयर फीट – 79.54 लाख से शुरू
HIG ट्रिप्लेक्स – 48 मकान - 1100 स्कॉवयर फीट – 89.20 लाख से शुरू
HIG ट्रिप्लेक्स – 22 मकान – 1250 स्कॉवयर फीट – 99.73 लाख से शुरू



