बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर साथ — रितेश छेत्री

बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर साथ — रितेश छेत्री

Jul 25, 2026 - 00:01
 0
बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर साथ — रितेश छेत्री

बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर साथ — रितेश छेत्री

देहरादून, 24 जुलाई 2026

 कांग्रेस के युवा नेता रितेश छेत्री के नेतृत्व में आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किशननगर चौक पर नई दिल्ली के जंतर-मंतर में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।

  इस अवसर पर रितेश छेत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी लगातार नीट पेपर लीक सहित विभिन्न भर्ती एवं परीक्षा घोटालों के मुद्दे पर देशभर के युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी हाल ही में टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक का मामला सामने आया है, जो राज्य की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। आखिर कब तक बेरोजगार युवा अपने भविष्य के साथ हो रहे इस अन्याय को सहते रहेंगे?

रितेश क्षेत्रीय ने केंद्र एवं राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवाओं के साथ इसी प्रकार अन्याय होता रहा तो कांग्रेस का आंदोलन और अधिक व्यापक एवं तेज़ होगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़ रहे हैं। ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।

उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें और युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ बुलंद करें।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष 

लाल चंद शर्मा 

महामंत्री नवीन जोशी

मोहन जोशी जी

पिया थापा 

अनिल बस्नेत

शाही जी

दीप वोहरा

प्रमोद गुप्ता 

कासिम चौधरी 

अवधेश कटारिया

राजीव प्रजापति

संजय शर्मा 

बबलू जी

महताब आलम 

कामिनी जी

रीना जी

अनिल नेगी 

एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीयूष जोशी