बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Suvendu Adhikari Death Threat: पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिली है। विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की जीत के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव चरम पर है। दरअसल, 'द डेली इंकलाब' ...

May 13, 2026 - 07:25
 0
बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल


Suvendu Adhikari Death Threat: पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिली है। विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की जीत के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव चरम पर है। दरअसल, 'द डेली इंकलाब' नामक एक फेसबुक पेज पर एक वीडियो में सुवेन्दु अधिकारी के खिलाफ हिंसक और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया है। हालांकि फेसबुक के इस वीडियो की आधिकारिक तौर पर स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। 

 

रिपोर्ट्‍स के मुताबिक सोशल मीडिया पर 'द डेली इंकलाब' (The Daily Inquilab) नामक एक फेसबुक पेज पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ बेहद हिंसक और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए देखा गया है। इस पेज पर बांग्लादेशी झंडा लगा हुआ है, जिससे प्राथमिक रूप से संकेत मिलता है कि वीडियो बांग्लादेश से जारी किया गया है। ALSO READ: शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का सच आएगा सामने! CBI ने संभाली जांच

सीमा पर दफनाने की धमकी 

फेसबुक पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि मुख्यमंत्री (सुवेन्दु अधिकारी) को 'सीमा पर ही दफनाने' और उन पर हमला करने की धमकी दे रहा है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस वीडियो की सत्यता और इसे अपलोड करने वाले व्यक्ति की लोकेशन की जांच कर रही हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस धमकी को काफी गंभीरता से लिया है। ALSO READ: पश्चिम बंगाल में 'कमल' राज: शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी ने किया रोड शो

करीबी सहयोगी रथ की हो चुकी है हत्या

गौर करने वाली बात यह है कि सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी और उनके निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने रथ की कार को घेरकर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हमले में उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस को संदेह है कि यह एक सोची-समझी 'कॉन्ट्रैक्ट किलिंग' है। हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस घटना के बाद भारत बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala