कांवड़ यात्रा और सावन मेले को लेकर समीक्षा बैठक:SSP बोले सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
आगामी कांवड़ यात्रा, सावन मेला, बारावफात को सकुशल, शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि जनपद में सभी पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा यह सुनिश्चित करें कि पर्वों के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
डीएम ने नगर निकाय, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, परिवहन तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों, मंदिरों, मेला स्थलों और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, जलाशयों में बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थल तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थापित किए जा रहे विश्राम स्थलों का संबंधित अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें तथा पर्व प्रारंभ होने से पूर्व उसका सत्यापन भी सुनिश्चित करें। कांवड़ यात्रा, गुरु पूर्णिमा और अन्य पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। डीजे और साउंड सिस्टम निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं तथा डीजे की ऊंचाई शासन द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक न हो। साथ ही किसी भी व्यक्ति को डीजे के ऊपर बैठने की अनुमति न दी जाए। संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्व में ही इन व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। SSP बोले सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद पुलिस आगामी पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहने तथा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, आयोजकों, पीस कमेटी के सदस्यों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें, जिससे किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पूर्ण रूप से बनी रहे। इस बैठक में सीडीओ राकेश पटेल, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।