हरियाली-अमावस्या मेले में दुकानों की बोली में 4.64 लाख मिले:उदयपुर नगर निगम ने दूसरे दिन खुली बोली लगवाई; 150 स्टॉल दुकानदारों को दी

उदयपुर में हरियाली अमावस्या मेले को लेकर नगर निगम की तैयारियां जारी हैं। मेले के दौरान लगने वाली दुकानों और अलग-अलग स्टॉल को बांटने के लिए दूसरे दिन भी खुली बोली लगाई गई। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया- निगम की राजस्व शाखा की तरफ से लगातार दूसरे दिन दुकानों के लिए बोली का आयोजन हुआ। इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। बोली के जरिए कुल 150 स्टॉल आवंटित किए गए। इन स्टॉलों के आवंटन से नगर निगम के खाते में 4.64 लाख रुपए का राजस्व जमा हुआ है। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया- मेले में अलग-अलग वैरायटी की दुकानों के लिए जगह दी जा रही है, ताकि मेले में आने वाले लोगों को खान-पान, बच्चों के खिलौने, झूले, मनोरंजन और खरीदारी का सारा सामान एक ही जगह पर बहुत आसानी से मिल सके। व्यवस्थाओं का लिया जायजा तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें लगातार मेला मैदान में जाकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। मेला स्थल पर साफ-सफाई, बिजली और रोशनी का इंतजाम, पीने का पानी, गाड़ियों की पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन की कोशिश है कि इस साल हरियाली अमावस्या मेले में आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। मेला एकदम सुरक्षित, सुंदर और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। मेले की तैयारियों को देखकर उदयपुर के लोगों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस खुली बोली के मौके पर राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर, निगम के लेखा अधिकारी बाबूलाल बंजारा, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप वैष्णव और घनश्याम गमेती सहित निगम के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Jul 22, 2026 - 20:12
 0