कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता अभियान*

कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता अभियान*

Jul 24, 2026 - 23:58
 0
कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता अभियान*

*कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता अभियान* 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं जनसामान्य को जागरूक करने हेतु संचालित अभियान में आज दिनांक 24.07.2026 को कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।*

* विभिन्न नागरिकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों से अवगत कराते हुए उनसे सुरक्षा के उपायों पर प्रकाश डाला गया।

* फर्जी कालों, ओटीपी, एटीएम आदि के संबंध में सामान्य जानकारी प्रदान कर गोपनीय जानकारी साझा न करने, इंटरनेट/साइट्स पर किसी अनजान व संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा ऑनलाइन लेन-देन के समय विशेष सावधानी बरतने के लिए चेताया गया। 

* किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने हेतु बताया गया। 

????????????????????????

✅ *पुलिस द्वारा आम जन से अपील :--*

???? किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा बैंक संबंधी अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। 

???? अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

???? सोशल मीडिया पर अपनी या अपनों की गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा अज्ञात व्यक्तियों से सदैव सतर्क रहें।

???? साइबर ठगी होने पर बिना विलम्ब 1930 पर कॉल करें तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

???? संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

      *"सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।*