मधेपुरा में जानलेवा हमले पर भाकपा का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी

मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र के गनौल निवासी पर्चाधारी एवं मजदूर नेता उमेश पासवान पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने आलमनगर थानाध्यक्ष को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में हमले के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित पक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और पर्चाधारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर कर रहे थे। बेदखल करने की नीयत से हमला किया गया प्रमोद प्रभाकर ने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं, अपराधियों और कुछ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत के कारण पर्चाधारियों एवं दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को कुंजौरी पंचायत के गनौल में पर्चाधारियों को जमीन से बेदखल करने की नीयत से हमला किया गया था। उनका दावा था कि वर्ष 1992-93 में भू-हदबंदी के तहत उक्त भूमि भूमिहीनों और दलितों के नाम बंदोबस्त की गई थी तथा आज भी उनका कब्जा कायम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध खरीद-फरोख्त के जरिए जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पर्चाधारियों को बेदखल करने की साजिश रची प्रभाकर ने कहा कि गनौल में पहले भी आगजनी, मारपीट और हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और पर्चाधारियों को न्याय नहीं मिला तो भाकपा व्यापक आंदोलन चलाएगी। भाकपा के सहायक जिला मंत्री रमेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि भूमाफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं और गनौल के पर्चाधारियों को बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। अंचल मंत्री जगत नारायण शर्मा और किसान सभा के जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव ने भी प्रशासन से समय रहते ठोस कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लापरवाही से कभी भी गंभीर घटना हो सकती है। किसान नेता दिगंबर झा, मजदूर नेता मनोज राम, अजीत शर्मा और अनिरुद्ध राम ने गनौल के पर्चाधारियों एवं दलित परिवारों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में बेचन पासवान, राजकिशोर साह, कामेश्वर पासवान, गुरुचरण दास, मनोज पासवान, रामबचन शर्मा, जयमाला देवी सहित बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Jul 22, 2026 - 20:11
 0