जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस का टाइम बदला:जैसलमेर में सुबह 5:05 बजे पहुंचेगी, जानें क्या रहेगा पूरा शेड्यूल

जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस (12468) का समय 27 जुलाई से बदल जाएगा। ट्रेन अब जयपुर स्टेशन से शाम 4:30 बजे की बजाय 4:25 बजे रवाना होगी। इसके चलते रास्ते के कई स्टेशनों पर आने-जाने का समय भी बदल जाएगा और ट्रेन सुबह 5:05 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। रेलवे ने ट्रेन संचालन को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया है। जयपुर-फुलेरा सेक्शन में बदला गया समय मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया - ट्रेन के समय में बदलाव जयपुर और फुलेरा स्टेशनों के बीच किया गया है। जयपुर से समय बदलने के कारण आगे के स्टेशनों पर भी ट्रेन के आने और रवाना होने का समय बदल जाएगा, ताकि ट्रेन संचालन बेहतर तरीके से हो सके। कनकपुरा और आसलपुर जोबनेर स्टेशन का नया समय नई समय-सारिणी के अनुसार लीलण एक्सप्रेस अब कनकपुरा स्टेशन पर शाम 4:37 बजे पहुंचेगी और 4:39 बजे रवाना होगी। इसके बाद आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर शाम 4:57 बजे पहुंचेगी और 4:59 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसी बदलाव के कारण ट्रेन सुबह 5:05 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। यात्रियों को नया टाइम टेबल देखने की सलाह रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यदि वे 27 जुलाई या उसके बाद इस ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की नई समय-सारिणी जरूर देख लें। समय में बदलाव की जानकारी पहले से होने पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Jul 22, 2026 - 20:12
 0