उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत से अधिक समय सीमा में हो रहा है एनएच का निर्माण !*
उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत से अधिक समय सीमा में हो रहा है एनएच का निर्माण !*
*उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत से अधिक समय सीमा में हो रहा है एनएच का निर्माण !*
देहरादून 24 जुलाई। उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, निर्धारित समय सीमा को लेकर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक तेजी से हो रहा है। संसद में केंद्र सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुशार, राज्य में राष्ट्रीय स्तर पर कुल 629 परियोजनाओं के मुकाबले मात्र 31 ही अपनी निर्धारित समय सीमा को पार कर चुकी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं उन्नयन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं को पूछे गए सवाल के ज़बाब में यह जानकारी आई है। जिसके विस्तृत ज़बाब में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी ने बताया किे वर्तमान में, समापन, फोरक्लोजर के लिए विचाराधीन परियोजनाओं को छोड़कर, 1,191 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं परियोजना पूर्णता के विभिन्न चरणों में से किसी को भी प्राप्त किए बिना निर्माणाधीन हैं। इनमें से 629 परियोजनाएं अपनी मूल निर्धारित समय-सीमा से आगे निकल गई हैं। इसी संदर्भ में उत्तराखंड की बात करें तो कुल 74 एन एच परियोजना वर्तमान में निर्माणाधीन अवस्था में हैं। जिसमें से मात्र 31 योजनायें अपनी मूल निर्धारित समय-सीमा से आगे निकल गई है। अच्छी बात है यह है कि राज्य का औसत राष्ट्रीय औसत से भी बहुत बेहतर है।



