'नागरिकता तय करने का अधिकार चुनाव आयोग को नहीं':शेखपुरा में राजद प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'लोगों को मताधिकार से वंचित किया जा रहा'
शेखपुरा में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने स्पेशल इंटेंसिव वोटर लिस्ट रिविजन काम को लोगों को मताधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र बताया है। गुरुवार को स्थानीय सरकारी अतिथि शाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, 'पहली बार आम जनता और चुनाव आयोग आमने-सामने हैं।' मंडल ने आरोप लगाया कि, 'चुनाव आयोग द्वारा बड़ी संख्या में लोगों की नागरिकता छीनने का काम किया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि, 'चुनाव आयोग ने राशन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आई कार्ड को पहचान के रूप में मान्यता नहीं दी है। इससे उनकी मंशा पर संदेह पैदा होता है।' 'चुनाव आयोग ने 11 प्रकार के प्रमाण पत्र मांगे' राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, 'चुनाव आयोग ने 11 प्रकार के प्रमाण पत्र मांगे हैं। इनमें इनकम टैक्स रिटर्न, पैन कार्ड और पासपोर्ट शामिल हैं। ये दस्तावेज गरीब तबके के लोगों के पास नहीं हैं।' उन्होंने कहा कि, 'आधार कार्ड और राशन कार्ड को मान्य पहचान पत्र नहीं माने जाने से लोग मुफ्त राशन, आवास सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी वंचित हो सकते हैं।' 'नागरिकता तय करने का अधिकार चुनाव आयोग को नहीं' मंडल ने चुनाव आयोग को सलाह दी कि अगर उनकी मंशा साफ होती तो यह कार्य जनवरी में ही शुरू कर दिया होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की नागरिकता तय करने का अधिकार चुनाव आयोग को नहीं है। नागरिकता निर्धारित करने और उसे बनाए रखने का काम संसद का है। राजद चुनाव आयोग के इस कार्य का विरोध जारी रखेगी। प्रकिया की गिनाई खामियां संसद के द्वारा गृह मंत्रालय द्वारा लोगों के नागरिकता के बारे में पुनरीक्षण या सर्वे का काम किया जा सकता है। उन्होंने इस पूरे प्रकिया की खामियां गिनाते हुए मीडिया कर्मियों को बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं से घर-घर जाकर उनके मोबाइल नंबर आदि लिए जा रहे हैं। BLO ही गणना प्रपत्र पर कर रहे साइन उनके नाम पर BLO ही गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर आदि कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, '2003 में भी इस प्रकार की गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम हुआ था। लेकिन उसे समय किसी ने भी चुनाव आयोग के मंशा पर उंगली नहीं उठाई थी।' मीडिया से बातचीत करने के दौरान राजद के वरिष्ठ नेता विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सहित अन्य कई स्थानीय राजद नेता भी उपस्थित थे। स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।