कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में कैथल के व्यक्ति की मौत:खड़े कैंटर में घुसी बाइक, स्कूल बस चलाता था; दो बच्चों का पिता

कुरुक्षेत्र जिले में ढांड रोड पर खड़े कैंटर के पीछे टकराने से बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। ड्रावइर ने कैंटर को सड़क के बीच में खड़ा किया था। साथ ही कैंटर का कोई इंडिकेटर और कोई इमरजेंसी साइन नहीं लगा रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 साल के सतीश कुमार निवासी पबनावा जिला कैथल के रूप में हुई। सतीश कुमार प्राइवेट स्कूल में बस चलाता था। सतीश अपनी पीछे पत्नी और दो बेटे जमिश (10) और तेजस (12) को छोड़ गया। सतीश कल शुक्रवार शाम को करीब साढ़े 7 बजे स्कूल के काम से अपनी प्लेटिना बाइक पर कुरुक्षेत्र आ रहा था। सड़क के बीच में खड़ा था कैंटर अमित कुमार निवासी पबनावा ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई आश्रम के पास पहुंचा, तो अचानक बीच सड़क पर खड़ा कैंटर (HR64-7963) दिखा ही नहीं। कैंटर के आगे-पीछे न तो कोई लाइट जल रही थी, न इंडिकेटर और न ही कोई इमरजेंसी साइन ड्राइवर ने लगा रखा था। इससे उसके भाई की बाइक सीधे कैंटर से टकरा गई। सिर में लगी गहरी चोट टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके भाई का सिर कैंटर से टकराया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र (LNJP) पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई की मौत कैंटर ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुई। पोस्टमॉर्टम आज करवाएगी पुलिस उधर, ASI कृष्णपाल और उनकी टीम को रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली। मौके पर कैंटर खड़ा मिला, जिसके इंडिकेटर और लाइट बंद थे। कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगा था। बाइक आगे से बुरी तरह टूटी हुई हालत में पड़ी थी। पुलिस आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। पुलिस ने कैंटर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।

Mar 28, 2026 - 11:21
 0