धौलपुर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान:लोगों में सुरक्षा का विश्वास और बदमाशों में भय पैदा करना है उद्देश्य

धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर जिलेभर में सघन पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास स्थापित करना और अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करना है। एएसपी वैभव शर्मा और एएसपी (एडीएफ बाड़ी) किशोर कुमार के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार मुख्य बाजारों, कस्बों और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही हैं। एसपी सांगवान ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार देर शाम सभी थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। गश्त के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनी रहे।

May 20, 2026 - 12:33
 0